सहारनपुर में यातायात माह का शुभारंभ

एसपी ग्रामीण ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना

           सहारनपुर (रोज़ाना ब्यूरो)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन में सोमवार को पुलिस लाइन सहारनपुर से यातायात माह का शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मयंक पाठक ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली का शुभारंभ किया।

           रैली में यातायात पुलिस की क्रेन, इंटरसेप्टर, दोपहिया मोबाइल, यूपी-112 के दोपहिया और चार पहिया वाहन तथा यातायात पुलिसकर्मी शामिल रहे।

           इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यातायात शैलेंद्र श्रीवास्तव, संभागीय परिवहन अधिकारी भास्कर जी. सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एम.पी. सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक सारिका चौधरी, क्षेत्राधिकारी अपराध प्रिया यादव, प्रभारी निरीक्षक यातायात अमित तोमर एवं चीफ ट्रैफिक वार्डन योगेंद्र दुधेरा मौजूद रहे।

           यातायात माह का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। इसके तहत पंपलेट वितरण, वाहन चालकों को जागरूक करना, एनसीसी कैडेट्स के माध्यम से जागरूकता, स्कूल-कॉलेजों में गोष्ठी-संवाद आयोजित किए जाएंगे, साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई भी की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.