"

गौतम गारमेंट्स लॉन्च करेगा प्रीमियम मेंस व किड्स बॉटमवियर कलेक्शन

कंपनी 1 अगस्त से पुरुषों और बच्चों के लिए अपनी नई प्रीमियम बॉटमवियर कलेक्शन बाजार में लॉन्च करेगी

        गाज़ियाबाद (रोज़ाना ब्यूरो)। श्री गौतम गारमेंट्स प्रा. लि. अब अपने ग्राहकों और व्यापारिक साझेदारों के लिए एक बड़ी पेशकश करने जा रहा है। कंपनी 1 अगस्त से पुरुषों और बच्चों के लिए अपनी नई प्रीमियम बॉटमवियर कलेक्शन बाजार में लॉन्च करेगी।
        कंपनी को इसी वर्ष गांधी नगर रेडीमेड व्यापारी एसोसिएशन (रजि.) द्वारा बिजनेस आइकॉन अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया था। यह सम्मान परिधान उद्योग में गुणवत्ता, नवाचार, विश्वसनीयता और उत्कृष्ट व्यावसायिक प्रदर्शन के लिए दिया गया। इस उपलब्धि ने कंपनी को देश के प्रमुख निटवेयर निर्माताओं में और मजबूत पहचान दिलाई।
        कंपनी EXPOLO, PROZED और A & M ब्रांड्स के तहत प्रीमियम लोअर्स, जॉगर्स, कार्गो पैंट, ट्रैक पैंट, शॉर्ट्स और कैप्री की नई रेंज पेश करेगी। आधुनिक डिज़ाइन, बेहतर फिट, प्रीमियम फैब्रिक और लंबे समय तक आराम देने वाली यह कलेक्शन देशभर के रिटेलर्स और उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।
        कंपनी प्रबंधन का कहना है कि बिजनेस आइकॉन अवॉर्ड हमारे ग्राहकों, डीलर्स और व्यापारिक साझेदारों के विश्वास का प्रतीक है। यही विश्वास हमें लगातार बेहतर गुणवत्ता और नए उत्पाद बाजार में लाने के लिए प्रेरित करता है। 1 अगस्त से लॉन्च होने वाली यह नई प्रीमियम बॉटमवियर कलेक्शन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.