बीएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राओं का आयोजित हुआ शपथ ग्रहण समारोह
चिकित्सालय में आने वाले मरीजो के साथ किया जाए सहानुभूति पूर्वक सौम्य व्यवहार-जिलाधिकारी
सहारनपुर (रोज़ाना ब्यूरो)। एस०एम०एम०एच० राजकीय मेडिकल कॉलेज, सहारनपुर के प्राचार्य डॉ. सुधीर राठी एवं राजकीय नर्सिंग कॉलेज, सहारनपुर के प्राचार्य डॉ. कमलेश दीक्षित के कुशल मार्गदर्शन में राजकीय नर्सिंग कॉलेज, सहारनपुर द्वारा बीएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राओं के लिए शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सुधीर राठी राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं डॉ. सुखपाल कौर प्रिंसिपल नर्सिंग कॉलेज पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ एवं विशेष अतिथि के रूप मे मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप कुमार जी एवं डॉ देवेंद्र कुमार वोहरा उप-प्रधानाचार्य की गरिमामयी उपस्थिति रही।
जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने अपने संबोधन में कोविड महामारी के दौरान किये गये कार्यो को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में आने वाले मरीजो के साथ सहानुभूति पूर्वक सौम्य व्यवहार किया जाए। उन्होंने नर्सिंग छात्र-छात्राओं को सेवा, समर्पण, अनुशासन एवं मानवीय मूल्यों के साथ अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र शर्मा, मेडिकल कॉलेज की मैट्रन श्रीमती संजीता दास, श्रीमती इंदू एवं प्रज्ञा चतुर्वेदी, श्रीमती निधि बिश्नोई, श्रीमती अनिंदिता त्रिपाठी, डॉ. संजय सिंगोदिया, श्रीमती एलिसा महतो, दीपक, सत्यवीर सिंह, सर्वेद्र प्रताप, डॉ. सुरेंद्र शर्मा, सज्जन कुमार, श्रीमती निधि बिश्नोई, श्रीमती प्रज्ञा चतुर्वेदी सहित समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।