- धामी सरकार की त्वरित कार्रवाईः नंदा की चौकी में मात्र 12 घंटे के भीतर बहाल हुआ आवागमन
- भारी वर्षा के कारण सुबह क्षतिग्रस्त हुई पुल की एप्रोच रोड को रिकॉर्ड समय में किया गया दुरुस्त, मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्काल शुरू हुई कार्रवाई
भारी वर्षा के चलते मंगलवार प्रातः लगभग 6ः30 बजे नंदा की चौकी स्थित पुल की एप्रोच रोड का एक छोटा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल अधिकारियों को मौके पर राहत एवं मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर शुरू करने के निर्देश दिए।