बीएसपी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने नकुड़ में भरी हुंकार
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को भाजपा की ‘बी’ पार्टी करार दिया
सहारनपुर (रोज़ाना ब्यूरो)। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने भाजपा, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को निशाने पर लेते हुए समाजवादी पार्टी को भाजपा की ‘बी’ पार्टी करार दिया। उन्होंने ने कार्यकर्ताओं और युवाओं से एकजुट होकर बहन कुमारी मायावती को पांचवीं बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का भी आह्वान किया। साथ ही नकुड़ विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी नरेश सैनी को अधिक से अधिक वोट देकर विजयी बनाने की अपील की।
आकाश आनंद आज यहां नकुड़ विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था, शिक्षा और रोजगार की स्थिति चिंताजनक है। हत्या, महिला अपराध और संगठित अपराध के मामलों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार एनकाउंटर वाली सरकार होने का दावा करती है, लेकिन प्रदेश में कानून व्यवस्था की वास्तविक स्थिति पर विचार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बहन मायावती के शासनकाल में कानून का राज था और बहन-बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस करती थीं। प्रदेश को फिर उसी व्यवस्था की जरूरत है। शिक्षा और बेरोजगारी के मुद्दे पर आकाश आनंद ने कहा कि प्रदेश में 25 हजार से अधिक सरकारी स्कूल बंद हो चुके हैं, डेढ़ लाख से अधिक शिक्षकों की भर्ती अधूरी है और करीब दो करोड़ युवा बेरोजगार हैं। उन्होंने कहा कि सरकार मुफ्त राशन देने की बात करती है, जबकि युवाओं को रोजगार की जरूरत है। तीन लाख रुपये सालाना की नौकरी के मुकाबले 10 हजार रुपये का राशन युवाओं के भविष्य का विकल्प नहीं हो सकता।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते प्रभाव पर सरकार से सवाल करते हुए उन्होंने पूछा कि एससी, एसटी और ओबीसी समाज के बच्चों को एआई की शिक्षा देने के लिए क्या व्यवस्था है? एआई के कारण प्रभावित होने वाली नौकरियों के स्थान पर नए रोजगार कैसे पैदा किए जाएंगे? सरकारी वेबसाइटों पर साइबर हमलों के बाद साइबर सुरक्षा को लेकर सरकार की क्या तैयारी बसपा शासनकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए आकाश आनंद ने दावा किया कि बहन मायावती ने सरकारी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के हॉस्टलों में ओबीसी समाज के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की थी। भूमिहीन परिवारों को तीन-तीन एकड़ जमीन के पट्टे दिए गए।
उन्होंने कहा कि बसपा सरकार में कृषि मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी 55 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये प्रतिदिन की गई थी। ओबीसी समाज की वार्षिक आय सीमा तीन लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपये की गई और किसानों के गन्ने के दाम भी बढ़ाए गयये
आकाश आनंद ने सैनी, गुर्जर, जाट सहित सभी समाज के लोगों से बसपा के साथ जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि बहन मायावती ने हमेशा ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ की नीति पर काम किया है। भाजपा सरकार ने जो अधिकार और सुविधाएं छीनी हैं, उन्हें वापस पाने के लिए बसपा को मजबूत करना होगा।
उन्होंने कहा कि बहन कुमारी मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाइए, भाजपा ने जो छीना है, उससे दोगुना वापस मिलेगा। आकाश आनंद ने नकुड़ विधानसभा प्रत्याशी नरेश सैनी को जिताने और बसपा सुप्रीमो के हाथ मजबूत करने का आह्वान किया। जनसभा में कार्यकर्ताओं ने जय भीम के नारों के साथ उनका स्वागत किया।
इस दौरान नरेश सैनी को विधानसभा नकुड़ का प्रत्याशी घोषित किया गया और राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद को सोने का मुकुट देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में पूर्व सांसद बाबू मुनकाद अली, रणधीर सिंह बेनीवाल, नरेश कुमार सैनी मेघराज सिंह जरूआरे जनेश्वर प्रसाद जगपाल सिंह प्रताप सिंह मास्टर रिशिपाल नरेंद्र कुमार रामकुमार शिंदे राजकुमार जवालिया डॉक्टर दारा सिंह सरफराज राईनआसिफ अली अनिल कुमार पप्पू रोहित सिंह राणा फिरोज आफताब मेहरबान प्रमुख कुलदीप सिंह बालियान स्वराज सिंह पार्षद राजकुमार जायसवाल दयाराम लंबा अनिल दरिया विजेंद्र कश्यप आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे