- श्रमिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताः मुख्यमंत्री
- मृतक के परिजनों को तत्काल मुआवजा एवं शव को सम्मान पूर्वक गृह जनपद भेजने के निर्देश
- मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिव आपदा प्रबंधन ने की विस्तृत समीक्षा
मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन से बुधवार देर रात्रि सिलक्यारा टनल में शॉटक्रीट का एक हिस्सा गिरने से हुए हादसे की जानकारी ली। मा0 मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों की सुरक्षा के लिए प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। मा0 मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिव विनोद कुमार सुमन ने एनएचआईडीसीएल तथा जिला प्रशासन से घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए राहत, बचाव एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने टनल के भीतर लागू सुरक्षा उपायों एवं सुरक्षा जांच की जानकारी प्राप्त की।
