उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: 22 जुलाई तक सभी जिलों में हाई अलर्ट, प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश
- भारी वर्षा की चेतावनी-एलर्ट रहने के निर्देश
- एसईओसी ने जारी किया पत्र
- लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों में आगामी दिनों के दौरान भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, आकाशीय बिजली एवं तेज वर्षा की चेतावनी जारी किए जाने के बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी कर आवश्यक एहतियाती एवं निवारक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पत्र में 18 से 22 जुलाई तक जारी मौसम चेतावनी के अनुरूप जनपद स्तर पर सतर्कता बढ़ाने, संवेदनशील क्षेत्रों की निरंतर निगरानी रखने तथा राहत एवं बचाव दलों को पूर्ण रूप से तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।
