फिल्म की रिलीज से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं कृति सेनन

फिल्म की रिलीज से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं कृति सेनन, लिया बप्पा का आशीर्वाद l

मुंबई – कृति सेनन की आगामी फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ रिलीज को तैयार है। ये फिल्म नौ फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। रिलीज से एक दिन पहले अभिनेत्री बप्पा के दरबार में पहुंचीं। आज गुरुवार को कृति सेनन ने सिद्धिविनायक मंदिर जाकर बप्पा का आशीर्वाद लिया है। इस फिल्म में कृति शाहिद कपूर के साथ स्क्रीन साझा करती दिखेंगी।कृति सेनन पीले रंग का सूट पहनकर मंदिर पहुंचीं। इसके साथ वे मैचिंग फुटवियर पहने नजर आईं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.