- मुख्य सचिव ने ली नागरिक उड्डयन विभाग की समीक्षा
- पराग फार्म में बनेगी राज्य की अपनी एविएशन एकेडमी, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
- उत्तराखण्ड को एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम से किया जाएगा सैचुरेट
- ऑल डिस्ट्रिक्ट हेडक्वार्टरस को देहरादून से कनेक्ट किया जाए
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में नागरिक उड्डयन विभाग की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हमंे प्रदेश को हेलिपोर्ट्स एवं हेलीपैड से सैचुरेट करने की आवश्यकता है। ये हमारे जैसे प्रदेश के लिए लाइफलाइन साबित होंगे। उन्होंने कहा कि देहरादून को प्रदेश के सभी जनपद मुख्यालयों को हवाई सेवा से जोड़ा जाए।
