नगर निगम द्वारा ‘करवा चौथ उत्सव’ का आयोजन

करवा चौथ का पर्व सौभाग्य, प्रेम और समर्पण का प्रतीक: रीटा

          सहारनपुर (रोज़ाना ब्यूरो)। नगर निगम द्वारा करवा चौथ पर्व के उपलक्ष्य में नेहरु मार्किट तिराहे पर करवा चौथ उत्सव का आयोजन किया गया। महापौर डॉ. अजय कुमार की धर्म पत्नी रीटा सिंह व नगर विधायक राजीव गुंबर की धर्मपत्नी स्नेह लता गुंबर ने रीबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

          इस अवसर पर मुख्य अतिथि रीटा सिंह ने कहा कि करवा चौथ केवल व्रत और उपवास का पर्व नहीं बल्कि प्रेेम, विश्वास, समर्पण और दाम्पत्य की मधुर भावनाओं का उत्सव है। स्नेह लता गुंबर ने कहा कि करवा चौथ का पर्व महिलाओं के सौभाग्य, प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। पार्षद ज्योति अग्रवाल ने कहा कि यह पर्व दांपत्य जीवन में प्रेम, सुख, शांति और समृद्धि की कामना लेकर आता है। निगम की कर निर्धारण अधिकारी एवं कार्यक्रम संयोजक श्रुति महेश्वरी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि पति-पत्नी का रिश्ता केवल सात फेरों का बंधन नहीं बल्कि सुख-दुख में साथ निभाने का जीवन भर का संकल्प है। रेखा गक्खड़, शिल्पा कोहली, काजल खुराना क्षेत्रीय पार्षद मुकेश गक्खड़ व नेहरु मार्किट व्यापार मण्डल के संयोजक अनिल गुप्ता ने भी संबोधित किया।

          इससे पूर्व आयोजन स्थल पर ही हाथों पर मेहंदी लगवाने वाली महिलाओं के लिए आयोजित लक्की ड्रा कार्यक्रम, आकर्षण का केंद्र रहा। लक्की ड्रा में रजनी, सुमन भण्डारी, अंशिका, सोनीका, अनिता, चारु चावला, ईशा, सलोनी, मानसी, रुबी, प्रिया, श्रुति, कामनी, अंजू गोयल, कीर्ति, सुषमा अरोड़ा, कमल जीत ,नीरज, अनुभा विजेता रही। मुख्य अतिथि रीटा सिंह, स्नेहा गुंबर, रेखा गक्खड़ व पार्षद ज्योति अग्रवाल ने लक्ड़ी ड्रा निकाले और उन्हें निगम की ओर से उपहार देकर पुरस्कृत किया। मेहंदी लगाने वाली महिलाओं व युवतियों को भी निगम की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किये गए। कार्यक्रम मे अधीक्षक सुधीर शर्मा व प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एच बी गुरुंग आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ.वीरेन्द्र आज़म ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.