"

दिल्ली सरकार रक्षा बंधन से हर महिला को देगी ₹2500 प्रतिमाह

> महिला समृद्धि योजना के लिए पात्रता तय >ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल तैयार

        दिल्ली (रोज़ाना ब्यूरो)। दिल्ली सरकार रक्षा बंधन पर महिला समृद्धि योजना के अन्तर्गत महिलाओं को ₹2500 प्रतिमाह शुरू कर सकती है। इस योजना को लागू करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल तैयार है और पात्रता इत्यादि के दस्तावेज तय कर दिए गए हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी इस योजना की शुरुआत कर सकते हैं।

        जानकारी के अनुसार योजना के लिए पात्रता तय कर ली गई है और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल भी तैयार है। दिल्ली सरकार की ओर से योजना की औपचारिक घोषणा होनी है, लेकिन प्रशासनिक सूत्रों ने इस सूचना की पुष्टि की है। 2026-27 के बजट में योजना के लिए 5110 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। करीब 20-22 लाख महिलाएं योजना के दायरे में आएंगी। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा था कि योजना लागू करने में कुछ समय लग सकता है। सरकार इसे पूरी तैयारी के साथ लागू करेगी, ताकि फायदा सभी पात्र और जरूरतमंद महिलाओं तक पहुंचे। जब योजना शुरू हो तो यह चलती रहे और पात्र महिलाएं योजना के साथ जुड़ी रहें।

योजना में क्या है खास-

  • 21-60 साल की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को लाभ
  • ₹2.50-3 लाख तक परिवार की वार्षिक आय होनी चाहिए
  • ₹5110 करोड़ का फंड इस योजना के लिए रखा गया है
  • राशन कार्ड धारक महिलाओं को इस योजना में प्राथमिकता दी जाएगी
  • सरकारी नौकरी, इनकम टैक्स, सरकारी पेंशन लेने और फोर व्हीलर रखने वाली महिलाएं योजना के दायरे से बाहर
Leave A Reply

Your email address will not be published.