मुख्यमंत्री ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर गूलर घाटी बस दुर्घटना के घायलों का जाना हालचाल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर टिहरी गढ़वाल जिले के गूलर घाटी क्षेत्र में हुई बस दुर्घटना में घायल लोगों का हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल में उपचाराधीन घायलों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति और उपचार की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी घायलों को बेहतर एवं समुचित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और आवश्यक चिकित्सा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस दुखद दुर्घटना से प्रभावित लोगों और उनके परिजनों के साथ खड़ी है। घायलों के बेहतर उपचार और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.