ऑक्सिरिच न्यू दिल्ली एक्सटेंशन AOA की नई कार्यकारिणी घोषित, समीर कुमार वत्स बने अध्यक्ष

गाजियाबाद।

गाजियाबाद के कोयल एन्क्लेव स्थित ऑक्सिरिच न्यू दिल्ली एक्सटेंशन में अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) की नई कार्यकारिणी के गठन की घोषणा कर दी गई है। निर्वाचन समिति द्वारा 27 जुलाई 2026 को जारी चुनाव संबंधी अधिसूचना के बाद नई टीम का चयन किया गया।

घोषित परिणामों के अनुसार समीर कुमार वत्स को अध्यक्ष, बी. के. सिंह को उपाध्यक्ष, नरेन्द्र लाल को सचिव, विशाल पंवार को संयुक्त सचिव तथा महेश कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा डॉ. पूजा साहनी, नितिन गिरी, मेघपाल और वरुण रंजन को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

निर्वाचन समिति ने बताया कि सोसायटी की वर्तमान एओए/प्रबंध समिति का कार्यकाल लागू उपविधियों एवं पारित प्रस्तावों के अनुरूप 4 अगस्त 2026 से 3 अगस्त 2027 तक एक वर्ष के लिए बढ़ाया गया है। इस अवधि में नई कार्यकारिणी सोसायटी के प्रशासन, रखरखाव और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का दायित्व निभाएगी।

नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही सोसायटी के निवासियों ने बेहतर प्रबंधन, पारदर्शिता और आधारभूत सुविधाओं के विकास की उम्मीद जताई है। समिति ने भी सभी निवासियों के सहयोग से सोसायटी के समग्र विकास और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.