विधानसभा चुनाव में 35 से 40 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी रिपब्लिकन पार्टी

रुड़की। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की 70 में से 35 से 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। कई विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्याशियों के लिए आवेदन भी प्राप्त हो चुके हैं। पार्टी जल्द ही प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सकती है।

सोमवार को सिविल लाइंस में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल अठावले ने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। उन्होंने बताया कि करीब 40 सीटों पर चुनाव लड़ने की रणनीति तैयार की गई है। कई सीटों से आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनकी सूची पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले को भेज दी गई है।

उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार को ठोस योजना बनानी होगी। केवल घोषणाओं से बेरोजगारी दूर नहीं होगी, बल्कि इसके लिए प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि पार्टी आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष करेगी और विधानसभा चुनाव में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगी। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव मोनू रावत सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.