अपर नगरायुक्त ने जनसुनवाई में दो समस्याओं का तत्काल कराया समाधान

>>खराब लाइटो को ठीक कराने के लिए पथ प्रकाश प्रभारी को दिए निर्देश

          सहारनपुर (रोज़ाना ब्यूरो)। जनसुनवाई के दौरान आयी पांच समस्याओं में से दो का तत्काल निस्तारण कराया गया। शेष तीन समस्याओं के समाधान के लिए अपर नगरायुक्त सूरज कुमार यादव द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

          वार्ड 07 बुड्ढी माई चौक निवासी उस्मान मलिक ने बुड्ढी माई चौक के पास सीवर का ढक्कन बदलवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। जिस पर अपर नगरायुक्त सूरज कुमार यादव ने सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देकर तत्काल समस्या का समाधान करा दिया। इसके अतिरिक्त वार्ड 41 शारदा नगर निवासी राहुल भाटिया ने ईएसआई हॉस्पिटल के निकट सफाई कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। अपर नगरायुक्त ने क्षेत्र के सफाई निरीक्षक व सफाई मित्र को भेजकर तत्काल सफाई कराते हुए समस्या का समाधान कराया।

वार्ड 66 नदीम कॉलोनी निवासी मौ. आसिफ ने कॉलोनी के पास खराब एलईडी लाइट ठीक कराने तथा वार्ड 07 अम्बेडकर चौक जाटव नगर निवासी रवि प्रकाश ने चौक जाटव नगर के पास खराब पड़ी लाइट ठीक कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर पथ           प्रकाश प्रभारी को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.