सहारनुपर कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का देखा सजीव प्रसारण
2,72,986 कृषकों के खातों में पंहुची 54,59,72000 रूपये की धनराशि
सहारनपुर (रोज़ाना ब्यूरो)। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का स्थानान्तरण प्रधानमंत्री के द्वारा गुजरात राज्य के बनासकांठा से किया गया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्टेªट स्थित नवीन सभागार में अपरजिलाधिकारी न्यायिक श्री रामआसरे वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। इसी के साथ सभी विकासखण्डो में भी कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।
अपर जिलाधिकारी न्यायिक रामआसरे वर्मा द्वारा किसान लाभार्थियों को 24वीं किस्त का प्रमाण पत्र तथा निःशुल्क उर्द बीज मिनिकिट देकर सम्मानित किया गया एवं कृषि विभाग के अधिकारियों के द्वारा कार्यक्रम में विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गयी।
उप कृषि निदेशक सन्दीप पाल ने बताया कि जनपद में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत 24वीं किस्त में 2,72,986 कृषकों को रूपये 54,59,72000 (चौवन करोड़ उनसठ लाख बहत्तर हज़ार) की धनराशि लाभार्थियों के खाते में डी.बी.टी. के माध्यम से भेजी गयी है।
कलेक्ट्रेट सभागार में श्रीमति सोनी कुशवाहा, रविन्द्र बर्नवाल, नौरतु सिंह बादल, महक सिंह, सहित 185 कृषको के द्वारा प्रतिभाग किया गया।