Delhi-NCR में एक्यूआई 400 के पार

विज़िब्लिटी कम कम होने से पड़ सकता है ट्रेन और हवाई सेवाओं पर भी असर

          दिल्ली (रोजाना ब्यूरो)। दीपावली के बाद पटाखों के धुएं और तापमान मे गिरावट के कारण कई इलाक़ों में विज़िब्लिटी काफ़ी कम हो गई और एक्यूआई 400 के पार दर्ज की गई। बीते कई दिनों से हवा की गुणवत्ता यहा लगातार ख़राब दर्ज की गई है। आशंका है कि प्रदूषण के साथ विज़िब्लिटी कम कम होने से ट्रेन और हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ सकता है.

          दिल्ली सरकार के वायु गुणवत्ता निगरानी पोर्टल के आंकड़ों के मुताबिक़, सुबह छह बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 366 रहा. सबसे अधिक प्रदूषण सोनिया विहार में दर्ज किया गया, जहां एक्यूआई 449 रहा. इसके बाद बुराड़ी क्रॉसिंग में 445, विवेक विहार में 441, जहांगीरपुरी में 439 और नॉर्थ कैंपस में 437 एक्यूआई दर्ज किया गया.

          आंकड़ों के मुताबिक़, दिल्ली के 55 निगरानी केंद्रों पर प्रदूषण की मुख्य वजह PM2.5 रहा. वहीं, राजधानी में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (गीआरएपी) का दूसरा चरण लागू है. दिल्ली में रविवार के मुकाबले प्रदूषण के स्तर में 17 अंकों का सुधार हुआ है, लेकिन हवा की गुणवत्ता अब भी बेहद खराब बनी हुई है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.