सहारनपुर-मेरठ मंडल की संयुक्त औद्यानिक उन्नयन गोष्ठी-2026 आयोजित

         सहारनपुर (रोज़ाना ब्यूरो)। सहारनपुर एवं मेरठ मंडल की संयुक्त मंडल स्तरीय औद्यानिक उन्नयन गोष्ठी-2026 का आयोजन औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र, कंपनी बाग, सहारनपुर में किया गया। गोष्ठी में दोनों मंडलों के विभिन्न जनपदों से आए किसानों ने भाग लिया।

         गोष्ठी का उद्घाटन एवं दीप प्रज्ज्वलन मुख्य अतिथि उद्यान मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप 9सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम, जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान, निदेशक उद्यान बीपी राम, नोडल अधिकारी/संयुक्त निदेशक विजय चंद, उप निदेशक उद्यान डॉ. विनीत कुमार उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों ने उद्यान विभाग के स्वर्णिम 51 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रकाशित पुस्तक का विमोचन भी किया।

         गोष्ठी में मंडलीय जिला उद्यान अधिकारियों – सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, बागपत, हापुड़, गाजियाबाद व गौतमबुद्धनगर ने औद्यानिक फसलों के निर्यात और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने मशरूम उत्पादन, बागवानी फसलों, फल संरक्षण व वैल्यू एडिशन, पशुपालन, बाग प्रबंधन, आम/अमरूद के बागों के जीर्णोद्धार, पोषण व जैविक खेती पर जानकारी दी। प्रगतिशील किसानों ने लीची उत्पादन, शहद उत्पादन व निर्यात, प्राकृतिक खेती और खेत में सिंघाड़ा की खेती के अनुभव साझा किए।

         संयुक्त निदेशक (शाकभाजी) राजीव वर्मा ने मिनी शाकभाजी उत्कृष्टता केंद्र और एयरोपोनिक तकनीक से आलू बीज उत्पादन के बारे में बताया। निदेशक बीपी राम ने एकीकृत बागवानी विकास मिशन, मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक योजना और पर ड्रॉप मोर क्रॉप माइक्रो इरिगेशन योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।योजनाएं खोजें

         अपने संबोधन में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किसानों को निर्यात योग्य उत्पादन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने दोनों मंडलों के उत्कृष्ट प्रगतिशील किसानों को पुरस्कृत किया और भामाशाह भाव स्थिरता कोष, आलू भंडारण पर शीतगृह भंडारण प्रभार में छूट, आलू बीज विक्रय दर में छूट, रूफ टॉप गार्डेनिंग योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने आम के बाग में मैंगो फ्रूट बैग लगाकर आय दोगुनी करने का सफल प्रयास भी बताया। अंत में उप निदेशक डॉ. विनीत कुमार ने सभी किसानों, वैज्ञानिकों, प्रेस मीडिया व स्टाफ का धन्यवाद कर गोष्ठी का समापन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.