- उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्य सेवक के रूप में पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना
- सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित पाँच वर्षों की यात्रा के लिए की गई मंगल कामना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्य सेवक के रूप में पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उत्तरकाशी स्थित श्री काशी विश्वनाथ एवं शक्ति मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री के नाम से संकल्प लेकर विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन के साथ-साथ उत्तराखंड की निरंतर प्रगति, समृद्धि तथा जनकल्याण के कार्यों को नई गति मिलने की कामना की गई।
