- सेवा पखवाड़ा बना जनसेवा का महाअभियान, प्रदेशभर में हजारों नागरिकों ने उठाया सरकारी योजनाओं का लाभ
- जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत दूरस्थ गांवों तक पहुंचा शासन-प्रशासन
- शिकायतों का मौके पर निस्तारण, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, कृषि, महिला एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का मिला लाभ
- मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं समर्पण की भावना के साथ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही सरकारी योजनाएं
- सेवा पखवाड़ा के तहत प्रदेशभर में आयोजित जनसेवा शिविरों में हजारों नागरिकों ने उठाया सरकारी योजनाओं का लाभ, शिकायतों का हुआ त्वरित निस्तारण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित सेवा, सुशासन एवं समर्पण तथा जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत बुधवार को प्रदेश के विभिन्न जनपदों में बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर, थीम आधारित जनजागरूकता कार्यक्रम एवं विकास प्रदर्शनी का व्यापक आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक शासन-प्रशासन की सीधी पहुंच सुनिश्चित करते हुए हजारों नागरिकों को विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।
