मेलाधिकारी सोनिका ने सभी विकास कार्यों को “काउंटडाउन मोड” में आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। कार्यों की गति बढ़ाने के लिए निर्माण स्थलों पर श्रमिकों और भारी मशीनरी की संख्या बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही, निर्धारित लक्ष्य को समय पर हासिल करने के लिए दिन-रात (रात्रिकालीन शिफ्ट) काम कराने की व्यवस्था भी लागू की गई है। कार्यों की प्रगति की प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है।
गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप ने निर्देश दिए हैं कि त्योहारों के दौरान श्रमिकों के अवकाश पर जाने से निर्माण कार्य प्रभावित नहीं होना चाहिए। इसके लिए सभी कार्यदायी संस्थाओं को पहले से ही श्रमिकों की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।
मेलाधिकारी सोनिका, गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप और अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती द्वारा लगातार निर्माण स्थलों का औचक और नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। रात के समय भी मौके पर पहुंचकर कार्यों की गुणवत्ता और रफ्तार की जांच की जा रही है।