मुख्यमंत्री धामी ने शिवराज सिंह चौहान की माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को भोपाल, मध्य प्रदेश पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर जाकर उनकी दिवंगत माताजी काशी बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने शिवराज सिंह चौहान एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और उनके दिए संस्कार जीवन की सबसे अनमोल धरोहर होते हैं। उनका निधन परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.